Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 31 अक्टूबर 2021 रविवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*योगमाया त्वमेवासी वायुरूपा नभः स्थिता।*
*सर्वगंधवहा पृथ्वी नानरूपा सनातनी।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 31 अक्टूबर 2021 रविवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके:-1943
याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतु:- शरद
माह:- कार्तिक
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- दशमी दिन में 9:58 तक उपरांत एकादशी,
नक्षत्र :- मघा दिन में 10:05 तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी,
योग:- ब्रह्म रात्रि 9:27 तक उपरांत ऐन्द्र,
करण:- भद्रा,
सूर्योदय :-प्रातः 06:27
सूर्यास्त :- संध्या 05:33
सूर्य :- *स्वाती नक्षत्रे तुला राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *सिंह राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:34 से 12:27 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो पान या घी खा कर प्रस्थान करें।
*तिथि का महत्वः-*
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज कल होने वाले रम्भा एकादशी का नहाय खाय किया जाएगा। आज गणेश पूजन, गणेशअथर्वशीर्ष, अपराजिता स्तोत्र का पाठ सर्व सिद्धि दायक अखण्ड सुख सौभाग्य दायक एवं परम कल्याणकारी होगा।*

यह भी पढें   लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर भारत विकास परिषद ने किया नमन

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि :-🌺*

🐏मेष
आज कुछ कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी. धन लाभ की स्थिति भी बनी हुई है, लेकिन प्रतिद्वंदियों और छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें.

🐂वृष
आज तनाव की स्थिति बनी रहेगी. क्रोध के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकता है. इसलिए आज धैर्य और संयम बनाए रखें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है.

👫🏻मिथुन
आज गलत कार्यों को करने से बचें. आज परिश्रम पर पूरा भरोसा रखें. सफलता मिलेगी. आज बिना सोच समझे निवेश करने से हानि उठानी पड़ सकती है. कर्ज देने की स्थिति से बचें.

यह भी पढें   सोने की कीमत में सामान्य कमी

🦀कर्क
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे. हर कार्य को नियम करेंगे. आज आप अपने संपर्कों का भी लाभ उठाने में सफल रहेंगे. निवेश के लिए आज का दिन शुभ है.

🐅सिंह
आज जल्दबाजी की स्थिति से बचें. आज सच्चाई को जानने का प्रयास करें. भ्रम की स्थिति से जितना दूर रहेंगे लाभ का प्रतिशत उतना ही अधिक प्राप्त होगा. गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें.

👰🏼कन्या
आय के स्त्रोत बढ़ाने में सफलता प्राप्त होगी. भविष्य को ध्यान में रखकर आज आप भूमि, भवन आदि में निवेश की योजना बना सकते हैं. लाभ की अवसर भी प्राप्त होंगे.

⚖️तुला
आज धन का प्रयोग बहुत ही संभल कर करें. आज धन की हानि का योग भी बना हुआ है. आज जल्दबाजी में कोई कार्य न करें. भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करें.

🦂वृश्चिक
आज लाभ की स्थिति बनी हुई है. धन का सही उपयोग करने में आज आपको सफलता मिल सकती है. आज जानकार और मित्रों के सहयोग से भी लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 4 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

🏹धनु
धन प्राप्त करने के लिए आज आपको अधिक परिश्रम करना होगा. परिश्रम करने से न घबराएं, आलस का त्याग करें. आज कई ऐसे अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिनसे आप धन लाभ हो सकता है.

🐊मकर
आज के दिन आपको रणनीति बनाकर कार्य करना होगा. धन के मामले में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आज पुरानी गलतियों से सीखने का भी प्रयास करें. कर्ज लेने की स्थिति से दूर रहें.

🍯कुंभ
आज मन प्रसन्न रहेगा. हर कार्य को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे. आज संपर्को से लाभ उठाएंगे और नये कार्य की योजना बना सकते हैं. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

🐟मीन
आज मान सम्मान में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास बना रहेगा. धन लाभ की स्थिति भी बन रही है. आज भविष्य को ध्यान में रखकर धन का निवेश कर सकते हैं. आज योजना बनाकर कार्य करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *