Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन में फिशर्टन टनल पर दो ट्रेनों की टक्कर कई लोग घायल

 

लंदन, रायटर।

ब्रिटेन में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना को एक बड़ी घटना बताते हुए कहा कि रविवार को दक्षिण-पश्चिमी अंग्रेजी शहर सैलिसबरी में फिशर्टन टनल पर दो ट्रेनों की टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। ब्रिटिश परिवहन पुलिस ने कहा, ‘कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन शुक्र है कि किसी की मौत नहीं हुई है।’

पुलिस ने एक बयान में कहा, ज्यादातर लोग जो घायल हुए हैं, वे अपने पैरों पर चल रहे हैं। ड्राइवर सहित कम संख्या में कुछ घायल लोग ऐसे हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि सैलिसबरी स्टेशन के पास दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर मौजूद थीं। डोरसेट एंड विल्टशायर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने कहा कि उसने लगभग 100 लोगों को निकालने में मदद की है।

यह भी पढें   हे युग के यात्री ! : अंशु झा

बीबीसी ने एक ट्रैक आपरेटर नेटवर्क रेल के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि सैलिसबरी स्टेशन के पास किसी वस्तु से टकराने के बाद एक ट्रेन का पिछला हिस्सा पटरी से उतर गई। साथ ही इस घटना के बाद लाइन पर ट्रेनों प्रभावित हो गई है।

इसके बाद दूसरी ट्रेन पहली से टकरा गई। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर में दक्षिण पश्चिम रेलवे और ग्रेट वेस्टर्न सर्विस प्रभावित रहे। आपरेटर ने कहा कि वह अपनी जांच में पुलिस का सहयोग करेगा।

यह भी पढें   नागढुंगा–नौबिसे सड़क धंसी, एकतरफा यातायात जारी

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि ट्रेन सेवा में व्यवधान 2 नवंबर तक चलने की उम्मीद है। पुलिस ने कहा, ‘अधिकारी हमारे आपातकालीन सेवा सहयोगियों के साथ घटना पर काम कर रहे हैं और लाइन कुछ समय के लिए बंद होने की उम्मीद है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com