Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस में एक दिन में कोरोना के करीब 41 हजार नए मामले

 

दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने वाले देश रूस में अब यह संक्रमण एक बार फिर से कहर बरपा रहा है। रूस में बीते एक दिन में कोरोना के करीब 41 हजार नए मामले आए हैं, जो कि बीते साल महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। बीते दिनों कोरोना की बुरी तरह मार झेलने की वजह से ही मॉस्को ने 11 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया था, जिसके बाद अब एक बार फिर से कोरोना महामारी की विदाई को लेकर आशंकाएं पैदा हो गई हैं।

यह भी पढें   भारत-नेपाल स्टार्टअप साझेदारी कार्यक्रम का दूसरा बैच शुरू, 25 नेपाली स्टार्टअप्स को भारत में मिलेगा प्रशिक्षण

रूस में कोरोना से होने वाली मौतें भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। देश की कोरोना वायरस टास्क फोर्स के मुताबिक, बीते एक दिन में 1 हजार 158 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। इसी दौरान देश में कोरोना के 40 हजार 993 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

बीते गुरुवार को ही मॉस्को ने गैर-जरूरी सेवाओं पर 11 दिनों का प्रतिबंध लगाया था। बता दें कि पूरे यूरोप में रूस ही कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है।

यह भी पढें   योगी अंकित नाथ महाराज जी का ग्यारह दिवसीय अग्नि हठ योग जनकपुरधाम में संपन्न

हालांकि, एक्सपर्ट्स इसके पीछे टीकाकरण की धीमी दर को वजह बताते रहे हैं। हाल के हफ्तों में रूस में कोरोना ने जमकर कहर बरपाना शुरू किया है। इससे पहले गुरुवार को रूस में कोरोना ने 1 हजार 1159 लोगं की जान ली थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed