Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अद्भुत! 30 साल तक कोई पार्टनर मिला तो महिला ने ऐसे पूरी हुई प्रेग्नेंसी की ख्वाहिश

 

 

मां बनना हर महिला के लिए सबसे बड़ा सुख होता है. बच्चे के लिए वो अपने पति के साथ तरह-तरह की प्लानिंग भी करती हैं.  ‘द मिरर‘ को दिए इंटरव्यू में महिला ने अपनी प्रेंग्नेंसी की पूरी कहानी बताई है.

 

मां (Mother) इस दुनिया (World) का सबसे ख़ूबसूरत रिश्ता होता है. सभी महिलाएं (Women) इस सुख को पाना चाहती हैं. बच्चे के लिए पार्टनर (Life Partner) ज़रूरी होता है, मगर हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी ख़बर ज़रा हटके है. इंग्लैंड की रहने वाली डेनियल बटल (Danielle Buttle) ने 30 साल की उम्र तक एक परफेक्ट पार्टनर (perfect Partner) की तलाश की, मगर उनको कोई अच्छा पार्टनर नहीं मिल सका.

 

डेनियल ने बताया, ‘मैं मां बनने के सुख को अनुभव करना चाहती थी. पिछले कुछ सालों से मैं एक परफेक्ट पार्टनर की तलाश में थी लेकिन मुझे कोई नहीं मिला. मैं अपने दोस्तों से मजाक करती थी कि लगता है कि मुझे स्पर्म डोनर का सहारा लेकर अकेले ही प्रेग्नेंट होना पड़ेगा. फिर मुझे लगा कि इस मजाक को सच में भी तो बदला जा सकता है. मैंने फेसबुक पर सिंगल मॉम बाई च्वॉइस का एक ग्रुप ज्वॉइन किया. मैंने अपना फर्टिलिटी टेस्ट कराया और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया. मेरे इस निर्णय में मेरे परिवार ने पूरा साथ दिया.’

 

‘मेरी प्रेग्नेंसी बहुत अच्छी रही लेकिन 36वें हफ्ते में मुझे डायबिटीज हो गई और डॉक्टर ने जल्द ही मेरी डिलीवरी कराने का फैसला किया. आखिरकार मेरा सपना पूरा हुआ. मेरे हाथों में मेरा छोटा से बेटा रॉबिन था. पहली बार उसे देखना मेरे लिए अद्भुत अनुभव था, मेरा परिवार अब पूरा हो चुका था. मैं लगातार अपने बच्चे को देख रही थी क्योंकि मुझे भरोसा ही नहीं हो रहा था कि ये मेरा बच्चा है. मैं अपने बच्चे को जरूर बताउंगी कि वो इस दुनिया में कैसे आया. मैं अपने अकेले रहने के फैसले से बहुत खुश हूं.’

 

‘मैंने स्पर्म बैंक से एक फिट और स्मार्ट स्पर्म डोनर चुना और नवंबर 2020 में IVF कराया. व्यवहार से भी वो डोनर बहुत अच्छा और केयरिंग था. IVF में मेरे एग्स फर्टिलाइज्ड हो चुके थे. इसके बाद फर्टिलाइज्ड एग्स को मेरे ओवरी में ट्रांसफर किया गया. 11 दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार मुझे खुशखबरी मिल गई कि मैं प्रेग्नेंट हूं. मुझे भरोसा ही नहीं हो रहा था. ये मेरे जिंदगी का सबसे सही निर्णय था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *