छठ पर्व के अवसर पर सांसद् यादव द्वारा श्रद्धालुओं को साड़ी व आटा वितरण
वीरगंज, ८ जनवरी । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से प्रतिनिसभा में प्रतिनिधित्व करनेवाले सांसद् प्रदीप यादव ने आज छठ पर्व के विशेष अवसर पर छठ भक्तों को साड़ी और आटा वितरण किया है । आज से शुरू हो रहे छठ पर्व के अवसर पर यादव ने आज अपने संसदीय क्षेत्र नंबर १ बीरगंज के विभिन्न वार्ड में आयोजित एक कार्यक्रम में छठ भक्तों को साड़ी और आटा बांटा । उक्त अवसर पर सांसद यादव ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी गरीब और असहाय लोगों को लक्षित कर सहयोग किया गया है ।
छठ के अवसर पर देश में शांति और समृद्धि का कामना करते हुए उन्होंने यह भी कहा–‘हमारे बीच यह भी विश्वास है कि छठ पर्व में सहभागी लोगों को माता छठी गरीब से मुक्त करते हैं । यही विश्वास के साथ देश और समाज को गरीबी मुक्त करने के लिए मैंने भी प्रार्थना किया है ।’
उन्होंने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र के लोगों के सुख–दुख का हिस्सा बनकर बेहद गर्व महसूस हो रहा है । यादव के निजी सचिव निखिल बर्णवाल ने बताया कि बीरगंज महानगर के वार्ड नंबर ५ व १६ के कुम्हाल टोल, जेल रोड, घुसुकपुर, नगवा और शिवा टोल सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में ८०० साड़ी और आटा बांटा गया ।

