बागमती के मुख्यमंत्री पांडे को मिला विश्वास मत
काठमांडू, ८ नवम्बर । बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री राजेंद्र पांडेय को विश्वास मत मिला है । आज सोमवार मुख्यमन्त्री पांडे ने विश्वास को मत प्राप्ति के लिए संसद् समक्ष प्रस्ताव किया था । उक्त प्रस्ताव के पक्ष में ५९ वोट मिला है । बागमती प्रदेशसभा में कूल १०९ सदस्य हैं । विश्वास मत के लिए ५५ सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होती है ।
सभामुख सानुकुमार श्रेष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री पांडे को प्रदेश विधानसभा में बहुमत मिलने के बाद विश्वास मत मिला है । पांडे को नेकपा माओवादी केन्द्र के २३, नेपाली कांग्रेस के २२, नेकपा एकीकृत समाजवादी के १३ और जनता समाजवादी पार्टी के १ सांसदों ने विश्वास मत दिया है ।
मुख्यमंत्री पांडे के प्रस्ताव के खिलाफ ४३ मत पड़ा है । विपक्ष में मतदान करनेवाले सांसद् नेकपा एमाले और विवेकशील साझा पार्टीं से आबद्ध हैं ।

