जनता सहयोगी बचत तथा ऋण सहकारी समिति का 11वां बार्षिकोत्सव

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनता सहयोगी बचत तथा ऋण सहकारी समिति का 11वां बार्षिकोत्सव कार्यक्रम पंजियार भवन में रविवार को संपन्न हुआ।इसका उद्घाटन विधायक तथा लोसपा के सचेतक परमेश्वर साह ने किया।अपने उद्घाटन भाषण में उन्होने कहा कि जनता.बचत तथा ऋण सहकारी संस्था कम ब्याज पर समाज के कमजोर वर्गो को.ऋण देती है।इस पूंजी से छोटे मोटे व्यवसाय करके परिवार का भरण पोषण करते हैं।यह सहकारी संस्था आंख शिविर जैसे मेडिकल कैंप लगाकर समाज सेवा.भी कर रही हैं। राम चंद्र पंजियार की अध्यक्षता में संपन्न इस बार्षिक समारोह में जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, जनता समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय सदस्य राम गोविंद यादव, लोसपा के नेता तथा हिंदी भाषा अभियानी रमन पांडेय,नेपाल सहकारी बैंक के अध्यक्ष ध्रुव कुमार यादव सहित कई लोगो ने बिचार रखें।

