कांग्रेस के स्थगित अधिवेशन आज से शुरु
काठमांडू, १३ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के स्थगित अधिवेशन आज से शुरु हो रहा है । कांग्रेस केन्द्रीय निर्वाचन समिति द्वारा जारी संशोधित कार्यतालिका अनुसार शनिबार से बांकी अधिवेशन प्रक्रिया शुरु हुआ है । आज से १० जिलों में वडा अधिवेशन हो रहा है, जो इससे पहले स्थगित हो गया था ।
निर्वाचन समिति अनुसार क्रियाशील सदस्यता विवाद के कारण १३ जिलों में वडा अधिवेशन होना बांकी है । उसमें से पर्सा, सर्लाही और रसुवा में वडा अधिवेशन नहीं हो रहा है । आज शनिबार डोल्पा, बांके, कैलाली, सप्तरी, सिरहा, धनुषा, महोत्तरी, बारा, रौतहट, सोलुखुम्बु, दार्चुला और म्याग्दी जिला में वडा अधिवेशन हो रहा है ।
नेपाली कांग्रेस ने ४६ जिलों में वडा और पालिका स्तरीय अधिवेशन सम्पन्न किया है, १३ हिमाली जिलों में जिला अधिवेशन भी सम्पन्न किया है । आगामी मार्गशीर्ष २४ से २६ तक नेपाली कांग्रेस केन्द्रीय महाधिवेशन करने जा रही है ।

