Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एकीकृत समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय सदस्यों ने लिया शपथग्रहण

 

काठमांडू, १३ नवम्बर । नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय सदस्यों ने अपने पद का शपथ लिया है । सानेपा में जारी पार्टी की दूसरी केन्द्रीय कमिटी बैठक के दौरान आज उन लोगों ने शपथग्रहण किया है ।
एकीकृत समाजवादी ने ३३५ सदस्यीय केन्द्रीय कमिटी निर्माण किया है । सभी केन्द्रीय सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने शपथ ग्रहण करया है । केन्द्रीय कमिटी ने पूर्णता प्राप्त करने के बाद पहली बार पार्टी बैठक भी शुरु हुआ है । आज शनिबार से शुरु पार्टी केन्द्रीय कमिटी बैठक को सम्बोधन करते हुए वरिष्ठ नेता झलनाथ खनाल ने कहा कि अब जनता की बहुदलीय जनवाद (जबज) पार्टी की मार्गदर्शक सिद्धान्त नहीं बन सकता ।
बैठक में अपनी ओर से पार्टी की वैचारिक–राजनीतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए नेता खनाल ने कहा कि संविधान मार्फत ही देश में जबज कार्यान्वयन हो चुका है । उन्होंने आगे कहा– ‘अब जबज पार्टी के लिए मार्गदर्शक सिद्धान्त नहीं बन सकता । माक्र्सवाद लेनिनवाद ही हमारे लिए अब मार्गदर्शक सिद्धान्त है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *