वीरगंज–१४ में निर्मित धर्मशाला का उदघाटन
वीरगंज, २० नवम्बर । वीरगंज महानगरपालिका–१४ पिपरा टोल में निर्मित धर्मशाला का औपचारिक उदघाटन हो गया है । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित संघीय सांसद् प्रदीप यादव ने शुक्रबार एक विशेष कार्यक्रम के बीच उक्त धर्मशाला का उद्घाटन किया । धर्मशाला का निर्माण भी सांसद् यादव ने अपने संसदीय विकास कोष से ही किया है, यसकी लागत १८ लाख रुपये हैं ।
धर्मशाला उद्घाटन करते हुए सांसद् यादव ने कहा कि अब गरीब जनता को अधिक मूल्य देकर शादी–ब्रतबंध करने की बाध्यता नहीं है, वे लोग धर्मशाला में ही अपना शुभकार्य संपन्न कर सकते हैं । उनका मानना है कि वडा में होनेवाला धार्मिक तथा सांस्कृति कार्य सम्पन्न करने के लिए धर्मशाला प्रभावकारी हो सकता है । सांसद् यादव ने यह भी कहा कि स्थानीय जनता की आवश्यकता और चाहना अनुसार ही आगामी दिनों में विकास निर्माण संबंधी अन्य काम को आगे बढाया जाएगा ।
उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद् यादव ने कहा– ‘आर्थिक रुप से कमजोर जनता अधिक मूल्य देकर होटल और पार्टी पैलेसों में शादी–विवाह और ब्रतबंध करने में असमर्थ होते हैं । उन लोगों के लिए यह धर्मशाला अधिक उपयोगी साबित हो सकता है । कार्यक्रम में प्रदेशसभा सदस्य जन्नत अंसारी, वीरगंज महानगरपालिका–१४ के अध्यक्ष भरतप्रसाद कुर्मी, स्थानीय नेता रफिक अंसारी, संसदीय प्रतिनिधि धनश्याम गुप्ता जैसे व्यक्तित्व की उपस्थिति रही ।

