Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-आज दिनांक 20 नवम्बर 2021 शनिवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*वाराही नारसिंही च कौमारी वैष्णवी तथा।*
*त्वमापः सर्वलोकेषु ज्योतिस्त्वं ज्योतिरूपिणी।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 20 नवम्बर 2021 शनिवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्य गोल:
ऋतु:- शरद
माह:- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- प्रतिपदा दिन में 3:21 तक उपरांत द्वितीया,
नक्षत्र :- रोहिणी रात्रि शेष 6:38 तक उपरांत मृगशिरा,
योग:- शिव रात्रि 4:50 तक उपरांत सिद्ध,
कारण:- कौलव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:39
सूर्यास्त : संध्या 05:21
सूर्य :- *विशाखा नक्षत्रे वृश्चिक राशौ रवि*
चंद्रमा :- *वृष राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:38तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*
*आज श्री विष्णु पूजन, गुप्त दान, रुद्राभिषेक पूजन, शिव पूजन करना सबके लिए परम कल्याणकारी होगा। आज शनिदेव कि विशेष पूजन अभिषेक तेल से अभषेक पूजन दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ के साथ विष्णुसहस्रनाम का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल 🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*

यह भी पढें   ‘वॉइस किड्स’ सीजन ५ का खिताब सुवासना खड्का को

🐏मेष
आज संतान पक्ष से भी जो च‍िंताएं बनी हुई थीं, उनका समाधान आज हो जाएगा। इसके अलावा आज प्रत्‍येक कार्य में प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। हालांक‍ि अपराह्न से लेकर सांयकाल तक राज्य की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है। इसल‍िए सतर्क रहें। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत

🐂वृष
आज के दिन आर्थिक लेन-देन करने से बचें। आज का दिन अध्‍यात्‍म और धार्मिक क्रियाकलापों के बीच बीतेगा। मन में दुविधा हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से बेचैनी हो सकती है। विदेश में रह रहे किसी स्‍नेहीजन का समाचार मिलेगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत

👫🏻मिथुन
आज के दिन आपके व्यापार में वृद्धि होने के साथ ही व्यापार में किए गए सौदे लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों और दोस्‍तों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। किसी यात्रा का योग है। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान-सम्मान मिलेगा। संतानों के शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मौसम आज अनुकूल नहीं रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 77 प्रत‍िशत

🦀कर्क
आज शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। सरकारी कार्य पूरे होने में आसानी होगी। कोई नई डील भी फाइनल कर सकते हैं। नौकरी में अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम को र‍िश्‍तेदारों के आने से पार‍िवार‍िक वातावरण सुखद रहेगा। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत

🐅सिंह
आज आपके भाग्य वृद्धि तो होगी ही साथ ही आपको आकस्मिक धन लाभ भी होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के चल रहे प्रयास सफल होंगे। साथ ही आपको विदेश से कोई अच्‍छा समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च के योग हैं। इसके अलावा पारिवारिक सदस्‍यों और पदाधिकारियों के साथ अच्‍छा वक्‍त बीतेगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्‍य स्‍कोर : 87 प्रत‍िशत

यह भी पढें   पत्रकारों द्वारा मांग ...गृहमंत्री गुरुङ इस्तीफा दें

👰🏼कन्या
आज के दिन आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्‍यकता है। इसके अलावा तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। साथ ही आज नकारात्‍मक विचारों से बचकर रहें। पारिवारिक सदस्‍यों के बीच आज मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। बेहतर होगा वाणी में माधुर्य बनाए रखें। कोई नया काम शुरू करने से पहले इष्‍टदेव का नाम जरूर ले लें। भाग्‍य स्‍कोर : 57 प्रत‍िशत

⚖️तुला
आज दांपत्य जीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे, वस्‍त्र, आभूषण और वाहन खरीदने का योग है। इसके अलावा आज किसी विपरीत लिंगीय व्‍यक्ति के साथ आपका परिचय प्रगाढ़ होगा। व्यापार में साझेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 89 प्रत‍िशत

🦂वृश्चिक
सामान्‍य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और यदि बीमार हैं तो तबीयत में सुधार होगा। घर में सुख-शांति के बीच आपका समय अच्‍छा बीतेगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। किसी महिला मित्र से मुलाकात होगी। विरोधी और प्रतिस्‍पर्धी परास्‍त होंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 90 प्रत‍िशत

🏹धनु
आज के दिन यात्रा करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य के संबंध में चिंता हो सकती है। संतान के संबंध में किसी तरह की परेशानी होने की आशंका है। वित्तीय आयोजन के लिए आज का दिन शुभ है। किसी भी तरह की चर्चा या वाद- विवाद करने से बचें। शेयर या सट्टा से दूर रहना बेहतर होगा। क‍िसी अपने पर जरूरत से ज्‍यादा भरोसा करने से बचें। भाग्‍य स्‍कोर : 59 प्रत‍िशत

यह भी पढें   इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी

🐊मकर
आज अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण व्‍यवसायिक और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव होने की आशंका है। मन में उठने वाले विचारों के चलते आपका मन कुछ उदास हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से आज का दिन शुभ है। माता की सेहत का ख्‍याल रखें। अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं। जलाशयों से बचकर रहें। पर‍िवार में संपत्ति के संबंध में व‍िवाद हो सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 54 प्रत‍िशत

🍯कुंभ
आज नए कार्यों की शुरुआत होगी। जो भी काम करेंगे पूरे मन से करेंगे। काम में सफलता मिलेगी। आज शत्रुओं को परास्त करने का योग है। अगर व्‍यापार करते हैं तो लाभ होगा। दोस्‍तों और भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल होगी। विद्यार्थियों को उनके प्रयास में सफलता मिलेगी। कहीं घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो शाम तक वह फाइनल भी हो सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 88 प्रत‍िशत

🐟मीन
आज मानसिक उलझन होने से आप किसी तरह का निर्णय लेने की स्थिति में नहीं होंगे। आज के दिन वाणी पर संयम रखें अन्‍यथा पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है। नकारात्मक विचार को दूर करने की सलाह है। प्रेम संबंधों के ल‍िए आज का द‍िन सुखद है। भाग्‍य स्‍कोर : 65 प्रत‍िशत

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com