Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानन्यायाधिश द्वारा प्रस्तावित वार्ता अस्वीकार, अतिरिक्त आन्दोलन का कार्यक्रम सार्वजनिक

 

काठमांडू, १९ नवम्बर । प्रधानन्यायाधिश चोलेन्द्र शमशेर जबरा द्वारा प्रस्तावित वार्ता प्रस्ताव को नेपाल बार एसोसिएसन ने अस्वीकार किया है । शुक्रबार वार्ता प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए बार ने अतिरिक्त आन्दोलन का कार्यक्रम भी घोषणा किया है । स्मरणीय है, शुक्रबार बार अध्यक्ष चण्डेश्वर श्रेष्ठ को एक पत्र लिखते हुए प्रधानन्यायाधीश जबरा ने आन्दोलनरत पक्ष को वार्ता के लिए आग्रह किया था ।
लेकिन शुक्रबार ही सम्पन्न बार पदाधिकारी बैठक ने प्रस्तावित वार्ता को अस्वीकार किया और अतिरिक्त आन्दोलन का कार्यक्रम सार्वजनिक किया । सार्वजनिक नयां कार्यक्रम अनुसार आइतबार देशभर स्थित अदालत में कानून व्यवसायी बहस–पैरवी में सहभागी नहीं होंगे । बार उपाध्यक्ष रक्षा बस्याल के अनुसार सोमबार संसद् में प्रतिनिधित्व करनेवाले राजनीतिक दल को ज्ञापनपत्र देने का कार्यक्रम है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com