Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक दलों की विभिन्न पदों पर निर्वाचित ‘पत्रकारों’ को महासंघ की सदस्यता त्याग करने के लिए आग्रह

 

काठमांडू, २२ नवम्बर । नेपाल पत्रकार महासंघ ने राजनीतिक दलों की विभिन्न पदों पर उम्मेदवार बननेवाले एवं निर्वाचित होनेवाले महासंघ संबंद्ध विभिन्न पदाधिकारी को महासंघ की सदस्यता त्याग करने के लिए आग्रह किया है । महासंघ ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि महासंघ के केन्द्रीय समिति, प्रदेश समिति, शाखा समिति के पदाधिकारी और सदस्य को किसी भी राजनीतिक दल की कार्य समिति, प्रतिनिधि तथा उम्मीदवार होने का कानूनी अधिकार नहीं है । महासचिव रोशन पुरी द्वारा जारी विज्ञप्ति में आगे कहा है– ‘अगर कोई इसतरह राजनीतिक दलों की सदस्य बन गए हैं तो उच्च नैतिकता प्रदर्शन करने के लिए आग्रह किया जाता है ।’
स्मरणीय है, देश के प्रमुख राजनीतिक पार्टी नेकपा एमाले, नेपाली कांग्रेस और एकीकृत नेकपा माओवादी पार्टी महाधिवेशन करने जा रही है । इसी पृष्ठभूमि में नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय समिति, प्रदेश समिति और जिला समिति के कई पदाधिकारी भी विभिन्न राजनीतिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार बन गए हैं, कई तो निर्वाचित भी हो चुके हैं । इसी तथ्य को दृष्टिगत करते हुए महासंघ ने विज्ञप्ति जारी करते हुए उन लोगों को महासंघ की सदस्यता त्याग करने के लिए आग्रह किया है । बताया गया है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी में कार्यकारी सदस्य रहनेवाले व्यक्तियों से स्वतन्त्र और संतुलित पत्रकारिता नहीं हो सकता ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com