सशस्त्र द्वन्द्व के दौरान हुई कमी–कमजोरी छानबिन के लिए माओवादी तैयार हैः प्रचण्ड

काठमांडू, २२ नवम्बर । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि तत्कालीन विद्रोही नेकपा माओवादी द्वारा संचालित सशस्त्र द्वन्द्व के दौरान हुई कमी–कमजोरी छानबिन के लिए माओवादी तैयार है । नेपाल सरकार तथा तत्कालीन विद्रोही नेकपा माओवादी बीच युद्ध अन्त्य के लिए की गई विस्तृत शान्ति सम्झौता की १५वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर एक विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अपने विज्ञप्ति में अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा है कि सशस्त्र युद्ध से जो राजनीतिक उपलब्धी हासिल हुई है, उसके प्रति उनको गर्व है । उन्होंने कहा है– ‘आज तक प्राप्त राजनीतिक उपलब्धियों के प्रति गर्व महसूस करते हुए उस समय में हुई कमी–कमजोरी छानबिन कर सत्य–तथ्य सार्वजनिक करने के लिए हम लोग प्रतिबद्ध हैं ।’ उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध को शान्ति में रुपान्तरण किया गया है, उस अवधि में जो भी घटना घटी है, उसमें छानबिन कर सत्य–सथ्य सार्वजनिक करना, पीडित को राहत प्रदान करना और संक्रमणकालीन न्याय की मान्यता अनुसार समाज में मेल–मिलाप स्थापना करना ही आज की कार्यभार है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने आगे कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय मापदण्ड को पालना करते हुए नेपाली मौलिकता में सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग संबंधी विधेयक परिमार्जन करते हुए शान्ति प्रक्रिया संबंधी बांकी कार्यभार जल्द ही सम्पन्न किया जाएगा ।

