Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारात लेकर आ रही जीप दुर्घटनाग्रस्त, ५ की मौत

 

बैतडी, २२ नवम्बर । बैतडी जिला दशरथचन्द नगरपालिका–२, गोठालपानी–झुलाघाट सडक खण्ड में बाराहत ले जा रही जीपन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । जीप दुलहन लेकर आ रही थी । दुर्घटना में ५ बारातों की मौत हो गई है । घटना आइतबार रात ८ः३० बजे की है । जिला पुलिस कार्यालय बैतडी के अनुसार ७ व्यक्ति सवार जीप सडक से ७ सौ मिटर नीचे खाई में गिर गई थी । दुर्घटना में ५ लोगों की घटनास्थल में ही मौत हो गई है, २ की अवस्था गम्भीर है ।
प्राप्त सूचना दशरथचन्द नगरपालिका– ६ के ४८ बर्षीय राजेन्द्रबहादुर चन्द, उसी जगह के ३८ बर्षीय धनबहादुर चन्द, ६५ बर्षीय प्रेमबहादुर चन्द, ६५ बर्षीय तारासिंह थापा और ५८ बर्षीय खेमसिंह कार्की की मृत्यु हैं । दुर्घटना में दशरथचन्द नगरपालिका– ६ के ४८ बर्षीय हर्कबहादुर चन्द और जिप चालक डडेल्धुरा के ४० बर्षीय दीपक माली गम्भीर घायल हैं । उन लोगों को उपचार के लिए धनगढी ले गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *