रावल ने दिया ओली को चुनौती, पार्टी अध्यक्ष पद में उम्मीदवारी घोषणा
काठमांडू, २२ नवम्बर । नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष भीम रावल ने पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली को चुनौती दिया है । अर्थात् उन्होंने १०वें महाधिवेशन में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत करते हुए उम्मीदवारी घोषणा की है । इस घोषणा के साथ–साथ पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली को पुनः निर्विकल्प अध्यक्ष बनाने का प्रयास असफल हो गया है । ओली पक्षधर नेताओं का कहना था कि इस बार पुनः ओली को ही निर्विकल्प पार्टी अध्यक्ष बनाना चाहिए । लेकिन रावल की ओर उम्मीदवारी घोषणा होने के बाद ओली निर्विकल्प नहीं रह गए ।
आइतबार एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए उपाध्यक्ष रावल ने कहा– ‘मैं आग्रह करता हूँ कि ओली जी पुनः पार्टी अध्यक्ष के लिए दावा ना करें । आप पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमन्त्री होकर देश के लिए जो कुछ कर सकते थे, वह किया, अब पार्टी नेतृत्व हस्तान्तरण करना आपकी जिम्मेदारी है ।’ उन्होंने आगे कहा– ‘कुछ समय पहले ओली जी स्वयम् ने पार्टी नेतृत्व हस्तान्तरण संबंधी चर्चा करते हुए पुनः अध्यक्ष न रहने की बात की थी । उस विचार को सम्मान के लिए और अन्य सभी दृष्टिकोण से भी मैंने ठान लिया है कि मुझे अध्यक्ष पद के लिए अग्रसर होन चाहिए ।’
अध्यक्ष पदके लिए हुई घोषणा को सहज रुप में ग्रहण करने के लिए भी नेता रावल ने अन्य नेता तथा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है । स्मरणीय है, एमाले विभाजन से पूर्व माधव कुमार नेपाल के पक्षधर नेता रावल १० सूत्रीय सहमति कार्यान्वयन को जोड़ देते हुए एमाले में ही रह गए थे । आज भी नेता रावल उस सहमति कार्यान्वयन पर जोर दे रहे हैं ।

