राम सरोज यादव प्रदेश दो से अध्यक्ष की दावेदारी की घोषणा

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता तथा प्रदेश दो के भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव ने सोमवार को पत्रकार सम्मेलन कर प्रदेश दो के लिए नेपाली कांग्रेस के पद के लिए दाबेदारी की घोषणा की है। अभी नेपाली कांग्रेस का14बां अधिवेशन के तहत पालिका के वार्ड, नगर तथा जिला के चुनाव हो रहा है। स्व. महेन्द्र नारायण निधि के दो अनमोल धरोहर विमलेन्द्र निधि तथा राम सरोज के बीच कुछ खटास पैदा हो गयी थी लेकिन अब खटास दूर हो गए हैं। ईधर जनकपुर नगर सभापति में मनोज साह निर्विरोध सभापति चुन लिए गए हैं वहीं नगर उप सभापति में राकेश बिक्रम शाह भी निर्विरोध चुने गए।

