मधेशबादी नेता केदार पाठक का निधन

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।गजेन्द्र वावू के समय से ही नेपाल सद्भावना पार्टी के संस्थापक सदस्यों में सेएक प्रखर मधेशबादी नेता केदार पाठक का मंगलवार की तड़के सुबह उनके पैतृक गांव जलेश्वर नगरपालिका के बज्राही में निधन हो गया है। वे 82बर्ष के थे। स्व. केदार पाठक महोतरी जिला के सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके थे। गजेन्द्र बाबू के सहयोगी राम चंद्र मिश्र के सानिध्य में वे काम कर चुके थे। जलेश्वर के मेयर रमाशंकर मिश्र, लोसपा के नेता तथा हिंदी भाषा अभियानी रमन पांडेय, कामेश्वर झा, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष राम नरेश साह, राम कृपाल साह सहित कई नेताओं ने इनके निधन पर शोक ब्यक्त किया है।


भावपुर्ण श्रद्धासुमन ।