Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमंत्री थापा का विश्वास मत एक दिन के लिए टला

 

काठमांंडू, भाद्र ९ – वागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण थापा मगर द्वारा प्रदेशसभा से विश्वास मत लेने की तैयारी की जा चुकी थी लेकिन यह एक दिन के लिए टल गया है । प्रदेशसभा सचिवालय सोमवार की शाम ५ बजे के लिए निर्धाारत प्रदेशसभा की बैठक विशेष कारणवश निर्धारित समय में नहीं हो पाने के कारण तारीख और समय में परिवर्तन किया गया है । प्रदेशसभा सचिवालय द्वारा सोमवार जारी किए गए सूचना अनुसार अब बैठक भाद्र ९ गते मंगलवार दिन के चार बजे होगी ।
प्रदेशसभा नियमावली, २०७४ के नियम ६ के उपनियम (३) अनुसार सभामुख द्वारा बैठक की तारीख और समय परिवर्तन किए जाने की जानकारी सचिवालय ने दी है । इसके साथ ही मुख्यमंत्री थापा मगर द्वारा विश्वास मत लेने की प्रक्रिया को भी एक दिन के लिए टाल दिया गया है । इससे पहले मुख्यमंत्री थापा मगर सोमवार की दोपहर १ बजे विश्वास मत लेने वाले थे । लेकिन निर्धारित समय में बैठक नहीं होकर शाम ५ बजे के लिए किया गया पुनः बैठक अगले दिन के लिए स्थगित कर दिया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com