जनकपुरधाम के बार्डाध्यक्षो ने मेयर कक्ष में जड़ा ताला

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के कुछ बार्डाध्यक्षो ने मेयर कक्ष तथा उप महानगर
पालिका के गेट पर ताला जड़ कर मेयर के बिरोधी में जमकर नारेबाजी कीं। इस दौरान नगरपालिका परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना सोमवार शाम की है। वार्ड चार में एक लावारिस गाय सड़क पर मर गयी। इसके लिए नगरपालिका के कर्मचारी से चार के बार्ड अध्यक्ष सुदर्शन सिंह ने संपर्क किया। वे लापरवाह दिखे तथा मेयर के सिवा किसी का बात नहीं मान सकता हूं। वे टीपर गाय के मृत बॉडी को हटाने के लिए दिए नहीं मेहतर को भेजे। इसी बात को लेकर बार्ड बार्ड एक के बार्डाध्यक्ष शत्रुघ्न साह, तीन के दीपेन्द्र साह, चार के सुदर्शन सिंह तथा सात के बार्डाध्यक्ष जानकी राम साह अपने समर्थकों के साथ मेयर कक्ष तथा गेट पर ताला जड़ दिया है।

