माओवादी नेता वर्षमान पुन की अवस्था गम्भीर, उपचार के लिए चीन ले गया

काठमांडू, २६ नवम्बर । नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता तथा पूर्व मन्त्री वर्षमान पुन की स्वास्थ्य अवस्था गम्भीर हो गई है । प्राप्त सूचना अनुसार अधिक उपचार के लिए पुन को थाइलैंड से चीन ले गया है । डेढ महिनों से थाइलैंड में उपचार कराने के बाद भी स्वास्थ्य अवस्था में सुधार ना होने के कारण उनको चीन स्थित थर्ड पिपुल्स हस्पिटल में ले गया है । नेता पुन के साथ पूर्व सभापति एवं उनकी पत्नी ओनसरी घर्ती एवं बेटी शीला हैं ।
जण्डिस संबंधी समस्या से पीडित पुन को गत आश्वीन १३ गते बैंकक स्थित समितिभेज अस्पताल ले गया था । बैंकक जाने से पहले उनको ललितपुर स्थित सुमेरु और ग्रण्डी में उपचार हुआ था ।

