मधेश शहीद प्रतिष्ठान में चार की नियुक्ति

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । प्रदेश सरकार ने मधेश शहीद प्रतिष्ठान में चार सदस्य को नियुक्ति की है। गुरुवार को आंतरिक तथा संचार मंत्री भरत साह ने सभी को प्रमाण पत्र सौंपे। शहीद प्रतिष्ठान में दो मधेश आन्दोलन तथा दो माओवादी जन युद्ध में शहीद परिवार को नियुक्त किए है। रौतहट से सुरेंद्र कुमार जायसवाल, सप्तरी से कविता कुमारी ठाकुर, सर्लाही से राम नरेश राय यादब तथा महोतरी से शिम्मी कुमारी साह है। नियुक्ति के समय प्रदेश दो के महाधिवक्ता दीपेन्द्र झा भी मौजूद थे।

