Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गर्ल्स ट्रैफकिंग रोकने के उद्देश्य से सीमा पर माइती नेपाल का जनचेतना अभियान

 


माला मिश्रा बिराटनगर । मानव तस्करी रोक के उद्देश्य से गर्ल्स ट्रैफकिंग पर कार्यरत संस्था माइती नेपाल चालकों के साथ बैठक कर जनचेतना अभियान चला रहा है । 16 दिवसीय अभियान के शुरुआत में सीमावर्ती इलाका के बस , टेम्पू, सिटी सवारी , मिनी बस का चालकों को मानव तस्कर का लक्षण से अवगत कराते हुए सचेत कराकर इसका शुरुआत किया गया । बिराटनगर रानी स्थित माइती नेपाल प्रांगण में अन्तरक्रिया कार्यक्रमआयोजित कर चालकों को प्रक्षिक्षण भी दिया गया जिसमे इलाका प्रहरी कार्यालय रानी का इंस्पेक्टर प्रकाश राउत भी मौजूद थे ।
मनोविमर्शकर्ता गीतांजलि शर्मा ने बताया जनचेतना अभियान के तहत लोगो को गर्ल्स ट्रैफकर के हाव भाव व लक्षण का जानकारी दिया जा रहा है । माइती नेपाल के इस कार्यक्रम का संयोजक बिनोद पोखरेल ने बताया कि 16 दिन का इस जनचेतना अभियान में स्थानीय थाना पुलिस का सहयोग मिल रहा है । उन्होंने बताया माइती नेपाल के कार्यकर्ता सुवह 6 बजे से रात 10 बजे तक जोगबनी नेपाल कस्टम क्षेत्र में तैनात रह लोगो पर निगरानी बनाए रखता है वही शंकास्पद लोगो से पूछ ताछ करता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *