रेल संचालन के लिए जनकपुर में प्रदर्शन

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। जयनगर से कुर्था तक बिबाह पंचमी से पहले रेल संचालन को लेकर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के युवा नेता मनोज कुमार साह के नेतृत्व में खजुरी गांव के सैकड़ों लोगो ने बिरोधी रैली निकाली। इस अवसर पर पर मनोज कुमार साह ने कहा कि जव जयनगर से कुर्था तक रेल संचालन की सभी प्रक्रिया पूरा हो चुका है तो सरकार रेल क्यों नहीं चलवा रही हैं। खस शासक मधेशी जनता के साथ भेदभाव कर रही हैं। भारत से खरीदे गए इंजन तथा कोच धूल फांक रही है। रेलवे बंद होने सैकड़ों दूकानदार के सामने भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी हैं। धनुषा जिला के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र सहित भारत के लोगों को भी जनकपुरधाम आने में कठिनाई हो रही हैं। अगर सरकार बिबाह पंचमी तक रेल परिचालन नहीं किया तो सख्त आन्दोलन किया जाएगा।

