Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमावर्ती भद्रपुर पुलिस ब्राउन शुगर और नशीली दवा के साथ सात को किया गिरफ्तार

 


माला मिश्रा बिराटनगर ।नेपाल के सीमावर्ती झापा जिला के भद्रपुर पुलिस सात लोगो को ब्राउन शुगर और नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया है । बिराटनगर स्थित 1 नंबर प्रदेश प्रहरी कार्यालय से पत्रकारों को उपलब्ध कराई गई जानकारी अनुसार भद्रपुर पुलिस सात लोगो क्रमशः भद्रपुर निवासी क्रमशः 19 वर्षीय नारायण माझी ,22 वर्षीय प्रकाश राजवंशी ,20 वर्षीय राहुल ठाकुर ,21 सोनू राजवंशी बिर्तामोड़ सैनिक टोल का 18 वर्षीय सुदीप श्रेष्ठ , 31 वर्षीय प्रताप योंजन ,
अर्जुनधारा का 28 वर्षीय राज श्रेष्ठ को गिरफ्तार किया गया है । इनलोगो के पास से ब्राउन शुगर 4 ग्राम 610 मिली ग्राम , नाइट्रोशन टेबलेट 1 पीस व डिजिटल तराजू के अलावा दो बाइक मे 8 प 9701 और को 38 प 9028 जब्त किया है । गिरफ्तार सभी को भद्रपुर थाना पुलिस कस्टडी में रख आगे की करवाई किया जा रहा है । बात दे कि नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में पिछले कई माह से लगतार ब्राउन शुगर बरामद हो रहा है जिसमे अधिकांश युवा लड़के का संलिप्ता से प्रशासन परेशान है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *