Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

लखनऊ में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के सभागार में मुख्य अतिथि उ प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष मा. हृदय नारायण दीक्षित ने हिंदी संस्थान द्वारा दिए जाने वाले वर्ष 2020 के सम्मानों एवं पुरस्कारों से हिंदी साहित्य के लेखकों कवियों विद्वानों को अलंकृत किया। आगरा के के.एम. मुंशी हिंदी तथा भाषाविज्ञान विद्यापीठ के पूर्व निदेशक प्रो. हरि मोहन को ‘साहित्य भूषण सम्मान’ से अलंकृत किया। उन्हें शाल ओढा कर प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मान राशि प्रदान की। इस सम्मान की धनराशि ढाई लाख रुपए है। प्रो. हरि मोहन इससे पूर्व 25 वर्षों तक हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्री नगर में हिंदी साहित्य के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष थे। विविध साहित्यिक विधाओं एवं पत्रकारिता पर उनकी 40 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कुछ पुस्तकें कई विश्वविद्यालयों में संदर्भ ग्रंथ के रूप में पाठ्यक्रमों में सम्मिलित हैं। उनके निर्देशन में 60 से अधिक शोधार्थी पी एच. डी. की उपाधि अर्जित कर चुके हैं। तथा उनके जीवन और साहित्य पर चार शोधार्थी विभिन्न विश्व विद्यालयों से पी एच. डी.की उपाधि तथा 10 से अधिक शोधार्थी एम.फिल. की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। उनको इस से पूर्व अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के एक दर्जन राजकीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। 12 देशों की सारस्वत यात्रा कर चुके प्रो. हरि मोहन वर्तमान में जे. एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में कुलपति के पद पर आसीन हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com