भारत सरकार के आर्थिक सहयोग में निर्मित दार्चुला के नए विद्यालय भवन का उद्घाटन

भारत सरकार के नेरु. १ करोड २७ लाख आर्थिक सहयोग में दार्चुला जिला के खलंगा, तिंकर में अवस्थित श्री मोती महिला संघ प्राथमिक विद्यालय के नए विद्यालय भवन का मिति २०७८ मंसिर १२ गते भारतीय राजदूतावास के नियोग उप–प्रमुख श्रीमती नामग्य सी. खम्पा, जिला समन्वय सिमिति, दार्चुला, विद्यालय व्यवस्थापन समिति और स्थानीय प्रतिनिधियों ने उद्घाटन किया । सन् १९६० में स्थापित विद्यालय लम्बे समय से गुणस्तरीय प्राथमिक तह की शिक्षा प्रदान करता आ रहा है ।
भारत–नेपाल विकास सहकार्य अन्तर्गत भारत सरकार के नेरु. २ करोड ३३ लाख आर्थिक सहयोग में दार्चुला जिला के महाकाली–७ धापस्थित श्री मालिकार्जुन नमुना माध्यमिक विद्यालय के नए विद्यालय भवन का भी भारतीय राजदूतावास के नियोग उप–प्रमुख श्रीमती नामग्य सी.खम्पा, महाकाली नगरपालिका, दार्चुला, विद्यालय व्यवस्थापन समिति और स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा उद्घाटन किया गया है ।
भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच हुए सम्झौता के अनुरुप इन परियोजनाओं को ‘उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना’के रुप में आगे बढाया जा रहा है ।


