माग्दी में जीप दुर्घटना, वडा सदस्य के साथ ४ लोगों की मृत्यु
म्याग्दी ३० नवम्बर । म्याग्दी जिला रघुगंगा गांवपालिका–१ में जीप दुर्घटना हो गई है । दुर्घटना में रघुगंगा गांवपालिका के निर्वाचित वडा सदस्य गौमाया विक के साथ ४ लोगों की मृत्यु हुई है । घटना सोमबार शाम ५ बजे की है । ग१ज ७२५१ नम्बर की जीप बेनी से बेग की ओर जा रही थी । उसी क्रम में रघुगंगा–१ औंला में दुर्घटना हुई थी । निलगिरी यातायात प्रा.लि. से संचालित उक्त जीप सडक से ३ सौ मीटर निजे खाई में गिर गई थी ।
म्याग्दी पुलिस ने कहा है कि ३० वर्षीय वडा सदस्य विक के साथ जीप चालक ३५ वषीय दूतबहादुुर थापा, ३० वर्षीय खीमु पुन, ४५ वर्षीय खिमानन्द शर्मा की की मृत्यु हुई है । दुर्घटना में बलबहादुर बिक, मनोज पुन, भीम फगामी, ज्ञानबहादुर शेरपञ्जा घायल हो गए हैं । बेनी अस्पताल में सामान्य उपचार करने के बाद उन लोगों को पोखरा स्थित मणिपाल अस्पताल ले गया है ।

