चुनावी परिणाम को मैं सहज रुप में स्वीकार करुंगाः रावल

चितवन, ३० नवम्बर । नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष भीम रावल ने कहा है कि चुनावी परिणाम को वह सहज रुप में स्वीकार करेंगे । १०वें महाधिवेशन में अध्यक्ष के साथ कुछ पदाधिकारियों के लिए हो रहे चुनाव में मतदान करने के बाद उन्होंने ऐसा कहा । उनका कहना है कि चुनावी प्रक्रिया पार्टी की नीति और सिद्धान्त के अनुसार ही है, इस की अभ्यास से लोकतन्त्र भी मजबूत होगी ।
मतदान के बाद पत्रकारों से नेता रावल ने कहा– ‘मैंने पहले ही कहा है कि सदस्यता नवीकरण, वितरण और प्रतिनिधि चयन में गलत काम हो रहा है । तब भी मैं चुनावी परिणाम को सहज स्वीकार करता हूँ ।’ उन्होंने यह भी कहा है कि वह केन्द्रीय सदस्य के लिए उम्मीदवार नहीं हैं ।

