केदार नाथ पाठक की तेरहवीं पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल सद्भावना पार्टी के संस्थापक सदस्य की तेरहवीं पर जलेश्वर नगरपालिका के ब्रजराही गांव निवासी स्व. केदारनाथ पाठक की तेरहवीं पर प्रदेश दो के महाधिवक्ता दीपेन्द्र झा, नेपाल बिद्यार्थी मंच के संस्थापक सदस्य, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेता तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय, नेपाल शिक्षक मंच के केन्द्रीय सचिव लाल बाबू यादव, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेता अनिल महासेठ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दीं। इस अवसर पर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेता तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय ने कहा स्व. केदारनाथ पाठक बिद्यार्थी काल से ही राजनीति में सक्रिय थे। पहले वे प्रजातंत्र के लिए आन्दोलन में भाग लिए। वाद में मधेशी अधिकार के लिए स्व. गजेंद्र नारायण सिंह तथा राम जन्म तिवारी (बाबा) के सहयोग से बनीं नेपाल सद्भावना पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। वे नेपाल औषधि व्यवसायी संघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। नेपाल सद्भावना पार्टी के महोतरी जिला अध्यक्ष बखूबी से निभाये। मृत्यु शय्या पर भी मधेशी अधिकार की बात करते थे।

