नेपाली कांग्रेस कपिलवस्तु सभापति में अब्दुल कलाम विजयी
काठमांडू, ३० नवम्बर । नेपाली कांग्रेस कपिलवस्तु जिला सभापति में अब्दुल कलाम विजयी हुए हैं । पार्टी की १४वें महाधिवेशन अन्तर्गत सोमबार सम्पन्न चुनाव में कलाम को ९२८ मत प्राप्त हुआ है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी राजेश आचार्य ने ८१९ मत प्राप्त किया । विजयी कलाम कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल पक्षधर हैं ।
इसीतरह दो उप–सभापति में रतनराज आचार्य और हुमाकान्त खनाल विजयी हुए हैं । सचिव में शक्तिसिंह ठकुरी और प्रेमबहादुर सिंह रायमाझी विजयी हुए हैं । प्राप्त सूचना अनुसार जिला कार्य समिति पदाधिकारी और सदस्यों में पौडेल पक्षधर नेता अधिक विजयी हुए हैं ।

