Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकास और समृद्धि का नेतृत्व सिर्फ कांग्रेस ही कर सकता हैः प्रधानमन्त्री देउवा

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री एवं नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने दावा किया है कि देश में विकास और समृद्धि का नेतृत्व सिर्फ नेपाली कांग्रेस ही कर सकती है । इसके लिए आगामी चुनाव में कांग्रेस को बहुमत दिलाने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया । प्रदेश नं. १ पार्टी अधिवेशन को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
प्रधानमन्त्री देउवा ने यह भी कहा कि अब कुछ ही महीनों के भीतर देश में चुनाव होने जा रहा है, एक साल के भीतर संघ और प्रदेशका भी चुनाव हो रहा है । कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि अब पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को चुनाव में ही केन्द्रीत रहकर काम करना है । पार्टी महाधिवेशन के बाद तीनों तह के चुनाव में पार्टी को केन्द्रीत करने के लिए भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया । देउवा को मानना है कि १४वें महाधिवेशन से पार्टी एकताबद्ध और मजबूती के साथ आगे बढ़नेवाली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *