Mon. May 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में सप्ताहव्यापी विवाह पंचमी के प्रथम दिन नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया

 
जनकपुरधाम में सप्ताहव्यापी विवाह पंचमी के प्रथम दिन नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया

जनकपुरधाम (नेपाल) शुक्रवार से जनकपुरधाम में सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव विधिवत शुरू हो गया। अयोध्या से आए राम लीला के कलाकार महर्षि बिश्वामित्र, राम, लक्ष्मण वनकर नगर भ्रमण किया। रामायण में वर्णित कथा के अनुसार महर्षि बिश्वामित्र राम और लक्ष्मण के साथ बिसौल उपवन में ठहरे थे। राजा जनक महर्षि बिश्वामित्र से मिलकर सीता स्वयंवर में भाग लेने के लिए जनकपुरधाम आने के लिए विनती किया था। राजा जनक के आमंत्रण स्वीकार कर महर्षि बिश्वामित्र राम और लक्ष्मण के साथ जनकपुरधाम पहुंचते है। जनकपुरधाम पहुंचने पर राजा जनक राजसी अतिथि शाला में ठहराते हैं। विश्राम के वाद महर्षि बाल्मीकि राम और लक्ष्मण के साथ जनकपुरधाम नगर को दर्शन के लिए निकलते हैं। आज के विवाह पंचमी के प्रथम दिन नगर भ्रमण कार्यक्रम कै बड़ी संख्या में नेपाल तथा भारत से आए श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम को देखा। उपस्थित लोगों ने महर्षि बिश्वामित्र, राम तथा लक्ष्मण के जय घोष किए। इस अवसर पर मैथिली गायकी ने मैथिली गीत गायी।इस अवसर पर जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव, कनिष्ठ महंत राम रोशन दास बैष्णव, चन्द्र भूषण (बाबा) सहित जनकपुर
के कई सन्त महंत उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *