Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वाराणसी में दिव्यांगों हेतु सहायक उपकरण एवं शिक्षण अधिगम सामग्री वितरण

 

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2021 के अवसर पर नई सुबह मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवहार विज्ञान संस्थान वाराणसी की ओर से *दिव्यांगों हेतु सहायक उपकरण एवं शिक्षण अधिगम सामग्री वितरण समारोह* का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि श्री श्रीकांत मिश्रा जी मुख्य अर्चक बाबा विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भोलेनाथ सभी के कष्ट हरते हैं काशी में दिव्यांग जनों को हमेशा श्रेष्ठ स्थान मिलता रहा है सभी के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ एस पी मिश्रा जी ने कहा कि हमारी संस्कृति में दिव्यांगता निवारण की उत्कृष्ट पद्धति विद्यमान है कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ जे के वर्मा विभागाध्यक्ष, मानसिक रोग विभाग, महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज ने कहा कि दिव्यांगता के क्षेत्र में नई सुबह विगत दो दशकों से विशिष्ट सेवा कार्य करते आ रही है जो पूरे पूर्वांचल के लिए अनुकरणीय है।
डाँ अजय तिवारी संस्थापक निदेशक नई सुबह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि संस्था दिव्यांगों के हित में अनेक कार्यक्रमों का संचालन कर रही है उसी क्रम में आज मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को सीखने में सहायता प्रदान करने हेतु टी एल एम व सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर मनोविज्ञान एवं समाज हित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉ मुकेश कुमार श्रीवास्तव प्रवक्ता मनोविज्ञान आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया चंदौली एवं श्री संजय भगत जी वरिष्ठ प्रबंधक संकल्प ट्यूटोरियल वाराणसी को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ कमलेश पांडेय पूर्व आयुक्त दिव्यांगजन भारत सरकार की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा बटुकों द्वारा मंत्रोचार कर देवताओं का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ मनोज तिवारी ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ ज्योत्सना सिंह, डॉ अमित तिवारी, आजाद तिवारी, सुनीता तिवारी, अर्पिता मिश्रा महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य क्षेत्रीय नागरिक तथा दिव्यांगजन व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

यह भी पढें   मोरंग व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मुंदड़ा के विराटनगर स्थित आवास पर छापेमारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com