वर वधू को पौधा देकर पर्यावरण के लिए वृक्ष लगाने का संदेश दिया

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । 2दिसंवर को नेपाल से सटे मधुबनी जिला के खुटौना बाजार निवासी विनोद साह तथा पूनम देवी के द्वितीय पुत्र शिवम कुमार (प्रिंस) की शादी पूर्वी चंपारण छौड़ादानौ निवासी ओम प्रकाश प्रसाद की पुत्री श्वेता कुमारी के रिसेप्शन के अवसर पर खुटौना के मुखिया नेहा देवी तथा उनके पति राजेश कुमार साह ने वर बधू को पौधा भेंटकर वर वधू को पर्यावरण रक्षा के लिए वृक्षारोपण के संकल्प दिलायी। इस अवसर पर विनोद साह नेकहा की परिवार ने दो वधू आने की खुशी में 351वृक्ष रोपने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य जय भद्र सिंह, हीरा लाल साह, प्रो. लक्ष्मी प्रसाद साह, मनोज कुमार साह, श्याम सुंदर साह (फौजी), राम दयाल साह, मिन्टू, भास्कर सिंह पूर्व सरपंच राम नारायण महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

