Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 4 दिसबर 2021 शनिवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*वाराही नारसिंही च कौमारी वैष्णवी तथा।*
*त्वमापः सर्वलोकेषु ज्योतिस्त्वं ज्योतिरूपिणी।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 4 दिसबर 2021 शनिवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्य गोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- अमावश्या दिन में 1:46 तक उपरांत शुक्ल प्रतिपदा,
नक्षत्र :- अनुराधा दिन में 11:46 तक उपरांत ज्येष्ठा,
योग:- सुकर्मा दिन में 10:09 तक उपरांत धृति,
कारण:- नाग,
सूर्योदय :-प्रातः 06:44
सूर्यास्त : संध्या 05:16
सूर्य :- *ज्येष्ठा नक्षत्रे वृश्चिक राशौ रवि*
चंद्रमा :- *वृश्चिक राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:38तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*
*आज शनि अमावश्या में दुर्लभ एवं शुभद सूर्यग्रहण पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रहेगा। कुंडली के ग्रहण दोष शांति के लिए आज स्नान दान पूर्वक शनि स्तोत्र, रामरक्षास्तोत्र, एवं सूर्य राहु की हवनात्मक जप शांति हेतु महत्वपूर्ण रहेगा। आज का ग्रहण भारत मे मान्य नही है। अतः इसमे किसी प्रकार का कोई परहेज नही करना है। आज प्रदोष व्यापिनी प्रतिपदा में रुद्र व्रतं (पीडिया) का व्रत किया जाएगा। आज शिव रुद्राभिषेक पूजन करना सबके लिए परम कल्याणकारी होगा। आज ग्रहण दोष निवारण हेतु राहु एवं शनिदेव कि विशेष पूजन एवं तैल्याभिषेक पूजन दशरथ कृत शनि स्तोत्र, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पाठ, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष एवं विष्णुसहस्रनाम का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

यह भी पढें   प्रदेश संरचना समाप्त करने के लिए राप्रपा सरकार को समर्थन करेगाः शाही

*🌹दैनिक राशिफल 🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*

🐏मेष
आज कुछ कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी. धन लाभ की स्थिति भी बनी हुई है, लेकिन प्रतिद्वंदियों और छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें.

🐂वृष
आज तनाव की स्थिति बनी रहेगी. क्रोध के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकता है. इसलिए आज धैर्य और संयम बनाए रखें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

👫🏻मिथुन
आज गलत कार्यों को करने से बचें. आज परिश्रम पर पूरा भरोसा रखें. सफलता मिलेगी. आज बिना सोच समझे निवेश करने से हानि उठानी पड़ सकती है. कर्ज देने की स्थिति से बचें.

🦀कर्क
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे. हर कार्य को नियम करेंगे. आज आप अपने संपर्कों का भी लाभ उठाने में सफल रहेंगे. निवेश के लिए आज का दिन शुभ है.

🐅सिंह
आज जल्दबाजी की स्थिति से बचें. आज सच्चाई को जानने का प्रयास करें. भ्रम की स्थिति से जितना दूर रहेंगे लाभ का प्रतिशत उतना ही अधिक प्राप्त होगा. गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें.

👰🏼कन्या
आय के स्त्रोत बढ़ाने में सफलता प्राप्त होगी. भविष्य को ध्यान में रखकर आज आप भूमि, भवन आदि में निवेश की योजना बना सकते हैं. लाभ की अवसर भी प्राप्त होंगे.

⚖️तुला
आज धन का प्रयोग बहुत ही संभल कर करें. आज धन की हानि का योग भी बना हुआ है. आज जल्दबाजी में कोई कार्य न करें. भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करें.

🦂वृश्चिक
आज लाभ की स्थिति बनी हुई है. धन का सही उपयोग करने में आज आपको सफलता मिल सकती है. आज जानकार और मित्रों के सहयोग से भी लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे.

यह भी पढें   नेपाल-भारत सीमा पर बढ़ी नाराज़गी, सरकार मौन, सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने भी उठाए सवाल

🏹धनु
धन प्राप्त करने के लिए आज आपको अधिक परिश्रम करना होगा. परिश्रम करने से न घबराएं, आलस का त्याग करें. आज कई ऐसे अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिनसे आप धन लाभ हो सकता है.

🐊मकर
आज के दिन आपको रणनीति बनाकर कार्य करना होगा. धन के मामले में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आज पुरानी गलतियों से सीखने का भी प्रयास करें. कर्ज लेने की स्थिति से दूर रहें.

🍯कुंभ
आज मन प्रसन्न रहेगा. हर कार्य को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे. आज संपर्को से लाभ उठाएंगे और नये कार्य की योजना बना सकते हैं. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

🐟मीन
आज मान सम्मान में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास बना रहेगा. धन लाभ की स्थिति भी बन रही है. आज भविष्य को ध्यान में रखकर धन का निवेश कर सकते हैं. आज योजना बनाकर कार्य करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *