नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी केन्द्र) प्रदेश नंबर दो का प्रथम सम्मेलन जनकपुरधाम में
नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी केन्द्र) प्रदेश नंबर दो का प्रथम सम्मेलन जनकपुरधाम के उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष में कुछ देर में शुरु होने जा रही है। राष्ट्रीय तथा प्रदेश तथा जिला, पालिका के नेताओं का आना प्रारंभ हो गया हैं। प्रदेश दो के आठ जिला से माओवादी (केन्द्र) के कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ है। कुछ देर में माओवादी (केन्द्र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल भर्चुअल रुप से उद्घाटन करेंगे।नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी केन्द्र) प्रदेश नंबर दो का प्रथम सम्मेलन जनकपुरधाम के जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष में कुछ देर में शुरु होने जा रही है। राष्ट्रीय तथा प्रदेश तथा जिला, पालिका के नेताओं का आना प्रारंभ हो गया हैं। प्रदेश दो के आठ जिला से माओवादी (केन्द्र) के कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ है। कुछ देर में माओवादी (केन्द्र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल भर्चुअल रुप से उद्घाटन करेंगे। प्रकाश बूढाथोकी की अध्यक्षता में शुरू हो जा रही हैं। इस उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज मणि पोखरेल, गणेश साह, बिश्व नाथ साह, प्रदेश दो के आंतरिक मामला तथा संचार मंत्री भरत साह, राज्य मंत्री रुवी कर्ण, श्रवण कुमार बरबरिया सहित कई नेता मंचासीन हो चुके हैं। मंच का संचालन राम कुमार शर्मा कर रहे है। 1.35बजे भर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम का प्रत्यक्ष प्रसारण शुरू हुआ है। मंच पर शहीद नगरपालिका के मेयर उदय कुमार बरबरिया गमछा लगाकर स्वागत कर रहे है। पुष्प कुमार दहाल प्रचंड बागमती प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकरउद्घाटन किए है। इससे पूर्व शहीद के सम्मान में एक मिनट का मौन धारण किए गए तत्पश्चात राष्ट्र गान बजाये गए।




