भारतीय सीमा भिट्ठामोड़ तथा जटही पर भी अधिक सख्ती
नेपाल बोर्डर सील होने की कवायत शुरु

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । बिश्व में तेजी सेकोबिड ओमीक्रोन के बढते संक्रमण बढ रहाहै। नेपाल में दो मरीज मिलने से नेपाल भी सख्ती वरतना शुरू कर दिया है। सीमा पर भारतीय नेपाल को नेपाल प्रवेश करने के लिए कोविड के दो इंजेक्शन लेने के सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। आज सुनौली बोर्डर से कोबिड सर्टिफिकेट नही रहने से नेपाल प्रवेश रोक लगा दिया है। जनकपुरधाम से लगी भारतीय सीमा भिट्ठामोड़ तथा जटही पर पहले से अधिक सख्ती बरतना शुरू किया गया है। जनकपुरधाम में आज दिन भर चाय, पान दूकान में नेपाल भारत सीमा सील को लेकर बाजार गर्म हैं। लोग को आशंका सता रही है कि नेपाल भारत सीमा सील न हो जाए। अभी भी लौकहा ठाढी सहित कई सीमा कोरोना को लेकर बंद हैं।

