कांग्रेस महाधिवेशनः सभापति में ६ नेताओं की उम्मीदवारी, देउवा और कोइराला के बीच मुख्य प्रतिस्पर्धा
काठमांडू, १२ दिसम्बर । पार्टी नेतृत्व चयन के लिए नेपाली कांग्रेस की १४वें महाधिवेशन काठमांडू में जारी है । महाधिवेशन में केन्द्रीय ससभापति पद के लिए ६ नेताओं ने उम्मीदवारी दी है । चुनावी कार्यतालिका अनुसार शनिबार उन लोगों ने उम्मीदवारी पंजीकृत की । सभापति पद के लिए प्रधानमन्त्री भी रहे वर्तमान सभापति शेरबहादुर देउवा, प्रकाशमान सिंह, शेखर कोइराला और विमिलेन्द्र निधि, कल्याण गुरुङ और युवराज न्यौपाने चुनावी प्रतिस्पर्धा में हैं ।
सभापति पद के लिए उम्मीदवारी पंजीकृत होते ही कांग्रेस नेता–कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा है कि चुनाव में मुख्यतः शेरबहादुर देउवा और शेखर कोइराला के बीच मुख्य प्रतिस्पर्धा होने जा रहा है । देउवा और कोइराला ने सभी पदाधिकारी और १३४ केन्द्रीय सदस्य के साथ उम्मीदवारी पंजीकृत किए हैं ।
देउवा समूह से उपसभापति पद में विजय कुमार गच्छदार और पूर्णबहादुर खड्का प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं । इसीतरह महामन्त्री पद में प्रकाशशरण महत, प्रदीप पौडेल, सह–महामन्त्री पद में डीना उपाध्याय, भीम आङदाम्बे, मानबहादुर विश्वकर्मा और महेन्द्र यादव, किशोरसिंह राठौर, उमाकान्त चौधरी, फर्मुल्लाह मन्सुर और जीवन बहादुर शाही प्रतिस्पर्धा में हैं ।
इसीतरह शेखर कोइराला समूह से उप–सभापति में धनराज गुरुङ और चन्द्र भण्डारी, महामन्त्री पद में मिनेन्द्र रिजाल और गगन थापा प्रतिस्पर्धा में हैं । इसीतरह कोइराला समूह से ही सह–महामन्त्री पद में जीवन परियार, कमला पन्त, रामकृष्ण यादव, तेजुलाल चौधरी, विकास लामा, देवराज चालिसे, बद्री पाण्डे, शेख वकिल प्रतिस्पर्धा में हैं ।
वैसे तो सभापति के तीसरे प्रतिस्पर्धी प्रकाशनमान सिंह भी कमजोर प्रतिस्पर्धी नहीं हैं । सिंह ने भी प्यानल के साथ उम्मीदवारी दी है । नेता सिंह के समूह से कांग्रेस प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने महामन्त्री और नेतृ सुजाता कोइराला ने उपसभापति पद में उम्मीदवारी पंजीकृत किए हैं ।

