25-26 दिसंबर को वाराणसी में आयोजित होगी नेशनल दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी को समर्पित भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी व पद्मश्री श्री अजीत वाडेकर जी पूर्व कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम की स्मृति में वाराणसी में नेशनल दिव्यांग T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट *अटल – अजीत मेमोरियल ट्राफी- 2021* का आयोजन काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 25-26 दिसंबर 2021 को होना प्रस्तावित है। इस निमित्त एक बैठक बीएचयू के आईआईटी मैदान में की गयी जिसमें टूर्नामेंट के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई तथा आयोजन समिति का चुनाव किया गया।
आयोजन समिति में सर्वसम्मति से डॉ तुलसी दास चेयरमैन, डॉ नीरज खन्ना वाइस चेयरमैन, डॉ संजय चौरसिया अध्यक्ष, डॉ उत्तम ओझा महासचिव, श्री सुमित सिंह समन्वयक, डॉ अजय तिवारी स्वागत समिति के अध्यक्ष, डॉ मनोज तिवारी मीडिया प्रभारी, मदनमोहन वर्मा कोषाध्यक्ष, आयोजन सचिव आशुतोष प्रजापति, सहसचिव के रूप में प्रदीप राजभर, चंद्रकला रावत, अजय सिंह बबलू, आजाद तिवारी को निर्विरोध चुना गया। सुबोध राय, अतुल राय, फादर चेतन, श्री राजेंद्र राय, श्री राजेश मिश्रा, नियाज अहमद को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई।
टूर्नामेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाएगा तथा सह आयोजक सामाजिक विज्ञान संकाय काशी हिंदू विश्वविद्यालय होगा।

