बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग भी निधि की सुधि ली
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । दोपहर हम अपने काम में व्यस्त थे। अचानक इण्डियन नंबर से मेरे मोबाइल पर कॉल आया। मैं असमंजस में पड़ गया। नंबर जाना पहचाना था इसलिए कॉल काटकर अपने मोबाइल से फोन लगाया। उधर से जबाब मिला की मधुकर जी मैं पिपरौन से सुभाष सिंह बोल रहा हूं। निधि जी क्या हुआ? मतलव साफ था कि निधि जी के सभापति के बारे में पूछ रहे है। मैने जबाब दिया कि प्रधानमंत्री शेरवहादुर देउवा प्रधानमंत्री ही सभापति बने है। मधुबनी जिला के हरलाखी तथा बासोपट्टी केसैकड़ों लोग बिमलेन्द्रनिधि की जीत के लिए सपना संजोए थे। उनको नेपाल की राजनीति के बारे मे क्या पता! निधि की लोकप्रियता कारण जटही जनकपुरधाम तक सिक्स लेन का है। लोग मान चुके है कि इस सड़क बनाने का श्रेय विमलेंद्र निधि जी का हैं। सीमावर्ती बासोपट्टी तथा हरलाखी के लोग एक घंटा में जनकपुरधाम आ जाते है। मक्खन जैसे चिकना रोड का दीदार होता हैं। जनकपुरधाम से जटही तक सड़क बनने से पिपरौन, उमगांव से बासोपट्टी तक सड़क किनारे के जमीन का भाव सोना के भाव में बिक रही है। नेपाल के ग्राहक से उमगांव, बासोपट्टी का बाजार गुलजार रहता हैं। सीमावर्ती लोगो का विश्वास हैं कि जटही मूल भंसार बनेगा। चुनाव के समय में भी सीमावर्ती क्षेत्रों में विमलेंद्र निधि काफी चर्चित रहते हैं।

