रामानंद युवा क्लव का 36बां बार्षिकोत्सब धूमधाम से संपन्न
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर जनकपुर का चर्चित रामानंद युवा क्लब का 36वां बार्षिकोत्सब धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश दो के उद्योग,वन तथा पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो ने किया।इस अवसर पर उन्होने कहा कि रामानंद युवा क्लब मैथिली भाषा के विकास के साथ धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में बढ चढ कर हिस्सा लेती हैं।मनमोहन साह की अध्यक्षता में संपन्न इस बार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बिद्यापति स्मृति पुरस्कार 2078 महेन्द्र मिश्रको तथा सरस्वती राजनारायण पुरस्कार कलाकार रीना यादव को प्रदान किया गया।इस कार्यक्रम में विधायक परमेश्वर साह, नेपाली कांग्रेस का जिला उप सभापति संतोष यादव,नेपाली कांग्रेस के नगर सभापति मनोज कुमार साह, नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता दिगम्वर राय,जानकी आई.हॉस्पीटल के अध्यक्ष गंगा राम यादव,पूर्व अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी सहित कई पूर्व अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।पूर्व अध्यक्ष दीपेन्द्र ठाकुर ने अपनी स्व. माता की स्मृति में चन्द्र कला बिशिष्ट स्मृति पुरस्कार 21हजार नगद राशि अगले साल से देने की घोषणा की।





