स्व राम नारायण मिश्र की पुण्य तिथि पर नेपाली कांग्रेस के दिग्गज नेताओं दी श्रद्धांजलि

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाली कांग्रेस के संस्थापक सदस्य तथा उद्योग मंत्री स्व. राम नारायण मिश्र के 54बां पुण्य तिथि मंगलवार को गंगा सागरके तट स्वर्ग द्वारी के समीप मनाया गया। प्रदेश दो के गवर्नर हरि शंकर मिश्र के प्रमुख आथित्य में संपन्न इस पुण्य तिथि में नेपाल के केन्द्रीय गृह मंत्री बाल कृष्ण खांड,पूर्व उप प्रधान मंत्री तथा गृह मंत्री बिमलेन्द्र निधि,प्रदेश दो के भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव,बिधायक शिव चंद्र चौधरी,नेपाली कांग्रेस के धनुषा जिला सभापति महेश शंकर गिरि,नगर सभापति मनोज साह,महोतरी जिला नेपाली कांग्रेस के सभापति महेन्द्र कुमार राय,लोसपा नेता तथा पूर्व सांसद डा. विजय कुमार सिंह,बरिष्ठ पत्रकार राजेश्वर नेपाली,दिगम्वर राय, नीलम कर्ण सहित नेपाली कांग्रेस के दर्जनों नेता उनके पुण्य तिथि पर मौजूद थे।उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्व. राम नारायण प्रजातंत्र स्थापना के लिए जीवन भर लड़े।उद्योग मंत्री बनने पर एशिया के सबसे बड़ा सिगरेट फैक्ट्री जनकपुरधाम में स्थापित करबाये।जनकपुर के मधेश में भी कई फैक्ट्री खुलबाने में इनका योगदान हैं लेकिन दुर्भाग्य से आज बंद हैं।वक्ताओं ने कहा की जमींदार परिवार में जन्म लेने के बाबजूद वे सादगी में रहते थे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी सक्रिय थे। 45बर्ष कीअल्पायु में इनका निधन हो गया।उस समय नेपाली कांग्रेस को काफी क्षति पहुंची थी।





