सार्क राष्ट्र के न्यायाधिशों की संस्था द्वारा प्रधानन्यायाधीश जबरा से इस्तिफा मांग

काठमांडू, २१ दिसम्बर । सार्क राष्ट्र के न्यायाधीश, कानून व्यवसायी तथा कानून के साथ सरोकार रखनेवाले विज्ञ समूह के व्यक्ति सम्मिलित सार्क ‘सार्क ल नेपाल’ ने प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर से कहा है कि उनको पद से इस्तिफा देना होगा । सर्वोच्च अदालत के ही न्यायाधीश सपना मल्ल अध्यक्ष रहे सार्क ल नेपाल में दूसरे न्यायाधीश अनिकुमार सिन्हा और हरि फुयाल सदस्य हैं ।
सार्क ल नेपाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है– ‘वर्तमान जटिल परिस्थिति को तत्काल अन्त करने के लिए प्रधानन्यायाधिश चोलेन्द्र शमशेर जबरा को तत्काल बहिर्गमन आवश्यक है, इसीलिए उनकी इस्तिफा ही समग्र न्यायपालिका की स्वतन्त्रता, स्वच्छ र निष्पक्षता के लिए हो सकता है ।’ जबरा की बहिर्गमन के लिए संवैधानिक दायित्व निर्वाह करने के लिए संसद्, राजनीतिक दल और सरोकार रखनेवाले अन्य पक्ष से भी सार्क ल नेपाल ने अपील की है ।
सर्क ल नेपाल का निष्कर्ष है कि जबरा में न्यायिक गुण तथा कार्यक्षमता, असल आचरण और व्यवहार नहीं है, इसीलिए न्यायिक नेतृत्व के लिए वह योग्य पात्र नहीं हैं ।

