एमसीसी पूर्ववर्ती सरकार का ही योजना है, इसको आगे बढ़ाना वर्तमान सरकार का दायित्व हैः गृहमन्त्री खाण

जनकपुरधाम, २१ दिसम्बर । गृहमन्त्री बालकृष्ण खाण ने कहा है कि एमसीसी सम्झौता आगे बढ़ाना वर्तमान सरकार का दायित्व है । उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पूर्ववर्ती सरकार का ही योजना है, वर्तमान सरकार को इसको आगे बढ़ाना ही होगा । मंगलबार जनकपुरधाम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
गृहमन्त्री खाण ने कहा– ‘नेपाल के विकास के लिए एमसीसी प्रोजेक्ट को पूर्ववर्ती सरकार ने ही आगे बढ़ाया है । नेपाल सरकार और एमसीसी परियोजना के बीच बहुत साल पहले ही सम्झौता हुई थी । इसीलिए इस सम्झौता को आगे बढ़ाना सरकार की दायित्व है ।’ गृहमन्त्री खाण ने यह भी कहा कि यह कोई ऋण नहीं है, निशर्त सहयोग है, जो नेपाल के हित में है ।
गृहमन्त्री खाण ने कहा– ‘एमसीसी के संबंध में कुछ लोगों के बीच भ्रम भी है । यह तो अमेरिकी सरकार द्वारा गरीबी निवारण और रोजगारी के साथ संबंधित परियोजना के लिए प्राप्त रकम है । यही योजना अन्तर्गत नेपाल सरकार द्वारा संचालित विद्युतीकरण तथा ट्रान्समिसन स्थापना और सडक निर्माण के लिए प्रस्ताव किया है । नेपाल की प्रस्ताव को ही उन लोगों ने स्वीकार किया है । यह निशर्त अनुदान भी है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि संसद् से पारित करने के लिए एमसीसी के संबंध में राजनीतिक दलों के बीच विचार–विमर्श हो रही है ।

