काठमांडू मोडल कॉलेज में एक विद्यार्थी मृत अवस्था मिल गए
काठमांडू, २१ दिसम्बर । बागबजार स्थित काठमांडू मोडल कॉलेज द्वारा संचालित होस्टल में रहनेवाले एक विद्यार्थी मृत अवस्था में मिल गए हैं । काठमांडू पुलिस परिसर टेकु के अनुसार होस्टल के बाथरुम में १८ वर्षीय शुशील सहनी मृत अवस्था में मिल गए हैं । सहनी कक्षा ११ में अध्ययनरत विद्यार्थी हैं ।
पुलिस ने कहा है कि सहनी के परिवारजन को काठमांडू बुलाया गया है और घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है । कहा गया है कि देर तक बाथरुम से बाहर ना आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया था, जहां सहनी मृत अवस्था में मिल गए थे ।

