बिनोद चौधरी कांग्रेस के केंद्रीय सदस्य में निर्वाचित

काठमांडू, २१ दिसम्बर । उद्योगपति बिनोद चौधरी नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य निर्वाचित हो गए हैं । चौधरी मधेसी आरक्षण कोटे से चुनाव में प्रतिस्पर्धी थे । चौधरी को २२०६ मत प्राप्त हुआ है । मंगलबार सम्पन्न मतगणना अनुसार चौधरी के साथ ५ मधेशी कोटे से कांग्रेस केन्द्रीय सदस्य में निर्वाचित हुए हैं ।
प्राप्त मत परिणाम अनुसार अजय चौरसिया को लोकप्रिय मत मिला है । उन्होंने २५२२ मत प्राप्त किया है । इसीतरह चंद्र मोहन यादव २१३८, महेंद्र कुमार रॉय को १९८४ और दिनेश यादव १९५९ मत के साथ विजयी हुए हुए हैं ।
चौरसिया, चौधरी, राय और दिनेश यादव पार्टी सभापति देउवा समूह के हैं और चंद्रमोहन यादव शेखर कोइराला समूह के हैं । साथ चंद्र मोहन पूर्व राष्ट्रपति रामबरण यादव के पुत्र भी हैं ।

