प्रदेश दो के नेपाली कांग्रेस के चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन प्रकिया शुरू

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाली कांग्रेस प्रदेश दो के चुनाव के लिए मंगलवार को रजिस्ट्रेशन जारी हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। सर्वाधिक रोचक अध्यक्ष काचुनाव हैं। शेरवहादुर पक्ष में सर्लाही जिला के सभापति कृष्ण कुमार यादव के पैनल रजिस्ट्रेशन करवाये हैं। वहीं प्रदेश दो के भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादब नेपाली कांग्रेस के निवर्तमान उप सभापति तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री बिमलेन्द्र निधि के पैनल से रजिस्ट्रेशन करवाये हैं। अध्यक्ष के लिए स्वतंत्र उम्मीदवार भी हो सकते हैं। निर्वाचन अधिकृत प्रह्लाद गौतम के जानकारी के अनुसार स्कूटनी की सारी प्रक्रिया आज ही पूरा हो जाएगी तथा बुधवार को सुबह 8बजे से 4बजे तक मतदान का समय हैं।

