Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग : आज दिनांक 23 दिसबर 2021 गुरुवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌹
ध्येयः सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्।
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*23 दिसबर 2021 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- पौष
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *चतुर्थी दिन में 3:38 तक उपरांत पंचमी,*
नक्षत्र :- श्लेषा रात्रि 12:15 तक उपरांत मघा,
योग:- वैधृति दिन में 10:51 तक उपरांत विष्कुम्भ,
करण:- वालव,
सूर्योदय :- प्रातः 06:47
सूर्यास्त : संध्या 05:13
सूर्य :- *मूल नक्षत्रे धनु राशौ सूर्य:*
चंद्रमा :- *रात्रौ 12:15 यावत कर्क राशौ उपरांत सिंह राशौ चन्द्रः*

*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:25 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*
*आज कृष्ण चतुर्थी में शिव पूजन, अभिषेक, महामृत्युन्जय जप एवं संकटा स्तोत्र का पाठ सबको सर्व सिद्धि दायक एवं उत्तम नौकरी आजीविका, सुख सौभाग्य, सन्तति सन्तान दायक होगा। आज का विशेष शिव पूजन सर्व सिद्धिदायक, उत्तम आयु आरोग्यता, विद्या बुद्धि दायक, भाग्यकारी एवं लाभकारी होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 अगस्त 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*

🐏मेष
मेष राशि के जातक आज पेपर वर्क पूरा करने पर ज्यादा ध्यान देंगे। परिश्रम और बुद्धि के समागम से सभी कार्य आसानी से पूरी होते जाएंगे। व्यापारियों के लिए समय बहुत अच्छा है। अपनी बातचीत से लोगों को अपने प्रोडक्ट बेचने में कामयाब रहेंगे। अपने काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने से सफलता मिलेगी। अच्छी कमाई होगी।

🐂वृष
आज वृष राशि के जातक अपने व्यापार के प्रसार के लिए विज्ञापन पर ज्यादा ध्यान देंगे। प्रिंटिंग प्रेस, संपादन, लेखन से जुड़े हुए जातकों को विशिष्ट लाभ होगा। परिवार का सहयोग कामकाज को आसानी से पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा। कमाई के लिए दिन बहुत अनुकूल रहने वाला है। शुरुआती मुश्किलों के बाद धन की आवक सुचारू रूप से बनी रहेगी।

👫🏻मिथुन
आज मिथुन राशि के जातक अपनी योजनाओं के बारे में बातचीत करने से बचेंगे। टैक्सेशन से संबंधित खर्च लगी रहेंगे। ऑडिट कंपनी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, गुप्तचर विभाग में काम करने वाले सभी जातकों के लिए अच्छा समय है। विदेशी स्रोत से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, परंतु बिना सोचे विचारे धन खर्च करने की वजह से आप मुश्किल में फंस सकते हैं।

🦀कर्क
आज कर्क राशि के जातकों के लिए एक मुश्किल दिन रहेगा। कामकाज में दिक्कतें रुकावटें बनी रहेंगी। आपके प्रयास बहुत ज्यादा सफल नहीं हो पाएंगे। परंतु फिर भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल है। रुका हुआ धन आज प्राप्त होने की संभावना बन रही है।

यह भी पढें   सुनसरी के विभिन्न स्थानों में आज भी कर्फ्यू

🐅सिंह
आज सिंह राशि के जातकों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी। अपने काम को युक्ति पूर्ण ढंग से कम परिश्रम में पूरा करने का प्रयास करेंगे। परीक्षा, इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना बनी हुई है। कमाई के लिहाज से समय अच्छा है। फाइनेंस का काम करने वाले जातकों को धन लाभ की अच्छी संभावना बनी हुई है। धन का निवेश लाभदायक सिद्ध होगा।

👰🏼कन्या
आज कन्या राशि के जातकों की नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को साझेदारी वाले व्यवसाय में लाभ होगा। नए कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए समय अनुकूल है। धन संबंधित मामलों में मनोवांछित सफलता मिलने से हर्ष रहेगा। बीमारियों पर धन खर्च होने की संभावना है।

⚖️तुला
आज तुला राशि के जातक दूसरों को सहयोग करते हुए आगे बढ़ना पसंद करेंगे। मित्रों का काम पूरा करने के चक्कर में स्वयं के लिए वक्त निकालना मुश्किल होगा। सुखों में वृद्धि होगी। कार्यस्थल का माहौल सुखदाई बनाने के लिए जरूरी खर्च भी सामने आ सकते हैं। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

🦂वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के जातकों को मनचाही सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क साध कर अपनी बात को समझाने का प्रयास करेंगे। यात्रा से कार्य को विस्तार देने में मदद मिलेगी। बहन भाइयों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। धन संबंधित मामलों में रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के आपके प्रयास सफल रहेंगे।

यह भी पढें   विराटनगर में सर्वपक्षीय सद्भाव रैली का आयोजन

🏹धनु
आज धनु राशि के जातकों को अपने परिश्रम के उपयुक्त परिणाम मिलेंगे। विचारों में स्थायित्व लाने का प्रयास करें और सोच समझकर प्रैक्टिकल निर्णय लें। धन संबंधित मामलों में समय अच्छा रहेगा। बातचीत से समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। धन लाभ पूरी तरह से आप की मेहनत पर निर्भर करेगा।

🐊मकर
आज मकर राशि के जातको अपनी सभी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए बातचीत का सहारा लेना पड़ेगा। प्रतिद्वंदी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों को लाभ प्राप्त करने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के लिए दबाव बनाना जरूरी है।

🍯कुंभ
आज कुंभ राशि के जातक नए प्रोडक्ट के सृजन के लिए रूपरेखा तैयार करेंगे। बच्चों के खिलौने या सामान बनाने वाली कंपनियों को लाभ होगा। वैचारिक असंतोष रहेगा। विपरीत परिस्थितियों के सही उपयोग से सफलता मिलने की संभावना बन रही है। आर्थिक लिहाज से समय कमाई के मुकाबले खर्चों को अधिक बताता है।

🐟मीन
आज मीन राशि जातकों की कूटनीतिक बातचीत कार्य को आसानी से पूरे करने में मददगार रहेगी। काम को पूरे करने के शार्टकट तरीको को अपनाएंगे। क्षणिक लाभ होने की संभावना बन रही है। दूरगामी लाभ पाने के लिए अपने कार्य की विशिष्टता को बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com