जनकपुर मे गाणेश भगवान को ५१ किलो का लड्डु
कैलास दास,जनकपुरधाम, भाद्र २४ गते । जनकपुर के राम चौक स्थित श्री गणेश युवा कमिटी द्वारा मनाया जा रहा गणेश पूजनोत्सव मे भगवान गणेश को ५१ किलो का एक ही लड्डु चढाया गया है । लड्डु को देखने के लिए दर्शनार्थीयों की भीड लगी थी ।
इस क्षेत्र के लिए प्रथम वार गणेश भगवान को ५१ किलो का लड्डू चढाया गया है । वैसे महोत्तरी मे चार साल पहले १२५ किलो का एक ही लड्डु चढाया गया था ।
गुड्डु कर्ण के सहयोग से यह लड्डु भगवान गणेश को चढाया गया है । 
गणेश युवा कमिटी अपने स्थापना काल से गणेश पूजानोत्सव मनाते आ रहे हैं । कमिटी का पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र भण्डारी के अनुसार गणेश पूजनोत्सव विगत १६ वर्षो से नयाँ नयाँ आकर्षण के साथ मनाते आ रहे है । कमिटी की स्थापना २०५५ साल मे हुई थी और उसी समय से इस चौक के लिए सबसे बडा महोत्सव के रुप मे गणेश पूजनोत्सव होते आ रहा है ।
पाँच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव मे प्रत्येक दिन सन्ध्या साँस्कृति कार्यक्रम रखा गया है ।
इस बार जनकपुर के प्रत्येक चौक और मुहल्ला मे बडी धुमधाम के साथ गणेश भगवान का पूजनोत्सव मनाया जा रहा है । रामचौक पर गणेश युवा कमिटी, जनक चौक पर जनकपुर युवा कमिटी, रेल्वे स्टेशन चौक पर कुछ स्थानीयवासी, पेठिया बजार मे गणेश मन्दिर मे गणेश पूजनोत्सव सहित के जगहो मे जनकपुर गणेशमय बना हुआ है ।

